कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

लखनऊ। समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस कानून को एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया बताया गया, उसी मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष क्यों नहीं रख सकी। मौर्य ने पूछा कि यदि सरकार वास्तव में इस कानून के पक्ष में थी तो अदालत में अनुभवी वरिष्ठ वकीलों को क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं जानबूझकर कमजोर पैरवी तो नहीं कराई गई, ताकि कानून पर रोक लग…

अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को बीते पंद्रह दिनों में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। ताज़ा मामला 29 जनवरी की रात का है, जब करीब 9 बजकर 26 मिनट पर एक युवक ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस घटना को लेकर परमहंसाचार्य ने अयोध्या पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इससे पहले 17 जनवरी को भी उन्हें इसी तरह फोन के जरिए धमकाया गया था, जिसकी सूचना भी पुलिस को दी जा चुकी है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह…


