कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

चंडीगढ़ जिला अदालत ने सोनम वांगचुक, सीजेपी संस्थापक और कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा। एडवोकेट विभु सैनी ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी, तब पुलिस अपना जवाब पेश करेगी।

अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP जल्द अपनी भविष्य की रणनीति घोषित करेगा। संगठन पंजाब पेपर लीक विवाद समेत अन्य परीक्षा अनियमितताओं पर भी ध्यान देगा। प्रदर्शनों के दौरान दर्ज मामलों को लेकर केंद्र से बातचीत जारी है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने मंजूर किया। बिट्टू कांग्रेस छोड़कर 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें रेल राज्य मंत्री व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था। उन्हें पहले दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिनमें व्हाट्सएप कॉल के जरिए बम की धमकी भी शामिल है।

कनाडा के एडमिंटन में लुधियाना की 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी रितिश कुमार पर द्वितीय श्रेणी हत्या का मामला दर्ज किया, जांच जारी। परिवार दमनप्रीत के शव को भारत लाने के लिए आर्थिक और भावनात्मक मुश्किलों का सामना कर रहा है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निर्माण श्रमिक कल्याण कोष की राशि मावां धीयां सत्कार योजना में ट्रांसफर करने पर फिलहाल रोक लगा दी। डॉ. अंबेडकर वर्कर्स यूनियन की याचिका पर कोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में बोर्ड पुनर्गठन, फंड ट्रांसफर और निर्माण श्रमिकों की पेंशन कटौती को चुनौती दी गई है।

राजौरी में LoC के पास ड्यूटी के दौरान पत्थर गिरने से गिद्दड़बाहा के राइफलमैन सुखप्रीत सिंह शहीद हुए। हादसा तेज बारिश और लैंडस्लाइड के दौरान हुआ, तीन अन्य जवान भी घायल हुए लेकिन सुरक्षित हैं। नवंबर में होने वाली थी सुखप्रीत सिंह की शादी, गांव बुट्टर बखुआ में शोक का माहौल है।

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर अनियंत्रित प्राइवेट बस ने चार लोगों को टक्कर मारी, सभी गंभीर घायल। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेरकर आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

भारत-अमेरिका प्रस्तावित FTA के विरोध में पंजाब के किसानों ने 'देश बचाओ मोर्चा' के तहत दिल्ली कूच का ऐलान किया, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान जुटे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शंभू बॉर्डर को सील कर धारा 163 लागू की, भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। किसानों ने सस्ते आयात से कृषि क्षेत्र और छोटे किसानों को नुकसान की आशंका जताई, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम बढ़ाए।

सुल्तानपुर लोधी में बरिस्टा कैफे मालिक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिनके पास से देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल के इशारे पर अंजाम दी गई थी।

पीएम मोदी ने जालंधर से 5470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और पंजाब की AAP सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। जालंधर को वैश्विक स्पोर्ट्स हब बनाने और खेल उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की बात कही।

पंजाब कांग्रेस में चल रहा नेतृत्व विवाद फिलहाल खत्म होता नजर आ रहा है। हाईकमान ने साफ कर दिया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि संगठन उनके लिए सबसे ऊपर है और हाईकमान का निर्णय अंतिम होगा। कांग्रेस अब आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेगी।

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तैयार रिपोर्ट राहुल गांधी तक पहुंची, खरगे के साथ चर्चा के बाद हाईकमान लेगा अंतिम फैसला। नाराज नेताओं ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर नेतृत्व परिवर्तन और संगठन से जुड़ी अपनी मांगें रखीं। भूपेश बघेल ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में रिपोर्ट दी, जबकि चन्नी समर्थकों ने सोशल मीडिया अभियान तेज किया।

PM मोदी के 17 जुलाई के जालंधर दौरे की तैयारियों का BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण। पंजाब के चार रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास समेत कई विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन। जालंधर से ‘संत रविदास जी एक्सप्रेस’ को दिखाई जाएगी हरी झंडी।

अमृतसर देहात पुलिस ने पेट्रोल बम हमले और रंगदारी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरा मौके से पकड़ा गया। जांच में 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विदेश में बैठे गैंगस्टर के कनेक्शन की बात सामने आई।

NHAI ने पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी हैं। निजी वाहनों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लाडोवाल, घुलाल, पैंद और कोट करोड़ समेत कई टोल प्लाजा पर नई फीस लागू हुई।