कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने युवाओं पर दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर माफी मांगी। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने 'सारों' शब्द कहा था, बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। विपक्ष पर बयान को तोड़-मरोड़कर प्रचारित करने का आरोप लगाया।

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण के बाद गणना कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बीकेटीसी ने चढ़ावा गणना को पारदर्शी बनाने के लिए शीशे की दीवार और मजबूत जाली की व्यवस्था की। चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल हो रही है।

सीएम धामी ने साहित्यकारों से संवाद कर साहित्य के महत्व पर चर्चा की। उत्तराखंड में साहित्यिक विकास और ‘साहित्य ग्राम’ योजना पर जोर दिया। रुद्रप्रयाग पुस्तकालय के लिए 50 पुस्तकें देने की घोषणा की।

उत्तराखंड एसटीएफ ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पश्चिम बंगाल से आरोपी जियाउर गाजी को गिरफ्तार किया। आरोपी साइबर गिरोह को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए, अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

रामझूला पुल को मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के 20 पायों और 440 सस्पेंडर्स वायर को बदला जा रहा है। लोनिवि ने दिसंबर तक पुल दोबारा खोलने का लक्ष्य रखा है।

यूटीयू पेपर लीक मामले को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने न्यायिक जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत 70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में रिहा किया गया।

रिया मल्ला के पिता राजेश मल्ला ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- सिर्फ इस्तीफा नहीं, पूरी परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी है। सीएम धामी ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण में चमोली कोर्ट ने मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की जमानत याचिका खारिज की। पुलिस की कस्टडी रिमांड की मांग को भी न्यायालय ने नामंजूर कर दिया। आरोपी 6 अगस्त तक पुरसाड़ी कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में रहेगा।

सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीम ने बुलडोजर से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा चालू कराया। पाइंस क्षेत्र की यही पहाड़ी चार साल पहले भी दरक चुकी है और अब भी हादसों का खतरा बना हुआ है।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरे व बारिश के कारण ठंड बढ़ी, लेकिन श्रद्धालुओं की यात्रा लगातार जारी है। केदारनाथ में अब तक 14.14 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। रुद्रप्रयाग में बन रहा ब्रिज-टनल प्रोजेक्ट 99% पूरा, अगस्त में यातायात के लिए खुलने की उम्मीद।

पौड़ी में पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी पर दो साल पहले फंदा लगाकर गुलदार का शिकार करने का आरोप। पुलिस वन्यजीव तस्करी गिरोह की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

बागेश्वर में विजिलेंस टीम ने उरेडा परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सोलर प्लांट निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई कर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

बदरीनाथ हाईवे के भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में तीन घंटे यातायात बाधित रहा। बोल्डर और मलबा हटाने के काम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। जाम में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों को परेशानी हुई।

रूस गए पिथौरागढ़ के दो भाइयों के बंधक बनाए जाने का आरोप सामने आया। परिजनों का दावा, पासपोर्ट-वीजा कब्जे में रखे गए और 20 दिन से संपर्क बंद है। परिजनों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मदद की मांग की है।

यूटीयू पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त किया गया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। लीक हुए दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निरस्त, अगस्त के तीसरे सप्ताह में दोबारा होंगी।