कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

Vivo S2 लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुआ डिजाइन, डमी यूनिट की तस्वीरों में मैट ब्लैक और रोज गोल्ड वेरिएंट दिखे। स्मार्टफोन में 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। Vivo S2 को V2576 मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में भी देखा गया, जो भारत में S-सीरीज की वापसी का संकेत दे रहा है।

ज्यादातर एयर कंडीशनर सफेद रंग में आते हैं, इसके पीछे कई तकनीकी और व्यावहारिक कारण हैं। सफेद रंग कम गर्मी सोखता है और एसी की आउटडोर यूनिट के लिए फायदेमंद माना जाता है। सफेद रंग से उत्पादन लागत कम रहती है और धूल व स्क्रैच भी कम दिखाई देते हैं।

X ने Android ऐप का नया वर्जन जारी किया, जिसमें स्पीड और परफॉर्मेंस में सुधार किए गए हैं। कंपनी ने ऐप को नए आर्किटेक्चर के साथ दोबारा तैयार किया, जिससे भविष्य के फीचर्स जोड़ना आसान होगा। X आने वाले अपडेट्स में वीडियो एडिटर, Spaces सपोर्ट और कई नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है।

फ्रांस की संसद ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन को मंजूरी दी। हाई स्कूलों में मोबाइल फोन इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया। सरकार ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को बताया कानून का मुख्य उद्देश्य।

Facebook की सेवाओं में तकनीकी समस्या के चलते कई देशों में हजारों यूजर्स को लॉगिन और ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। यूजर्स ने अकाउंट लॉगिन, वेबसाइट खुलने, ऐप लोडिंग और News Feed अपडेट नहीं होने जैसी शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा कीं। Meta की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, यूजर्स को कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

व्हाट्सएप और टेलीग्राम के यूजरनेम आधारित मैसेजिंग फीचर पर केंद्र सरकार सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा कर रही है। सरकार को चिंता है कि इस सुविधा का गलत इस्तेमाल पहचान चोरी, फिशिंग और साइबर धोखाधड़ी में किया जा सकता है। केंद्र सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए समान सुरक्षा मानक और नियम लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।

एपल ने OpenAI के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया, कंपनी ने ट्रेड सीक्रेट और गोपनीय जानकारी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। एपल ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों का नाम लिया, आरोप है कि उन्होंने संवेदनशील तकनीकी जानकारी OpenAI तक पहुंचाई। OpenAI ने आरोपों को खारिज किया, कहा कि वह किसी भी कंपनी के व्यापारिक रहस्यों का इस्तेमाल नहीं करती और AI इनोवेशन पर ध्यान दे रही है।

मेटा ने भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े संदिग्ध करीब 1.60 लाख अकाउंट पिछले छह महीनों में हटाने का दावा किया। कंपनी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए एआई टूल्स और सुरक्षा तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार की आपत्तियों के बाद मेटा ने कहा कि वह बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेगा।

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि यह डिवाइस 8 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। लॉन्च के बाद Moto G77 Power की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स…