कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

NTA ने पेपर लीक विवाद के बीच 47 अधिकारियों को सेवा से हटाया। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी है। कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दी, जिसमें 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की जमानत पर 24 जुलाई को फैसला आएगा। सीबीआई का दावा, शिवराज मोटेगांवकर के मोबाइल से मिले 111 सवाल NTA के मास्टर पेपर से मेल खाते हैं। जांच एजेंसी ने कहा कि पेपर लीक से परीक्षा व्यवस्था और लाखों छात्रों पर असर पड़ा।

Re-NEET UG 2026 में AIR-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ 715 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद निराशा को छोड़कर इसे बेहतर प्रदर्शन का मौका माना और पढ़ाई पर ध्यान दिया। पांशुल बंसल ने कहा कि उन्होंने विरोध-प्रदर्शन में जाने के बजाय घर पर रहकर अपनी तैयारी और स्कोर सुधारने का फैसला किया।

NTA ने NEET UG 2026 उम्मीदवारों और अभिभावकों को फर्जी या AI से बनाई गई OMR शीट जमा न करने की सलाह दी। एजेंसी ने कहा कि नकली OMR शीट मिलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। NEET UG 2026 रिजल्ट 16 जुलाई को जारी हुआ था, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवार सफल हुए थे।

CBSE ने कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र DigiLocker Results Portal पर परिणाम देख सकते हैं। मुख्य और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम के आधार पर इस वर्ष 10वीं का कुल पास प्रतिशत 96.78% दर्ज किया गया। दोनों परीक्षाएं देने वाले छात्रों की अंतिम मार्कशीट में बेहतर अंक वाले प्रयास को शामिल किया जाएगा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 21वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) का रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल 1,75,701 अभ्यर्थियों में से 1,15,805 उम्मीदवार सफल घोषित हुए, जबकि कुल पास प्रतिशत 65.92% रहा। BCI ने कट-ऑफ में 3 अंकों की कमी की है और सफल उम्मीदवारों को Certificate of Practice (CoP) जारी किया जाएगा। AIBE-22 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने की संभावित तारीख जारी की गई है।

NEET UG 2026 री-टेस्ट का परिणाम जारी, कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल घोषित। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा, सफल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।

NTA ने NEET UG 2026 की स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। OMR रिस्पॉन्स में गलती मिलने पर अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, हर चुनौती के लिए ₹200 शुल्क देना होगा। NEET UG 2026 की पुनरीक्षा 21 जून को आयोजित हुई थी, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

NCERT ने कक्षा 8 सोशल साइंस की संशोधित किताब जारी की, जिसमें न्यायपालिका और इतिहास से जुड़े कई हिस्सों में बदलाव किए गए हैं। नई किताब में विभाजन के संदर्भ, सावरकर के स्वराज संबंधी उल्लेख और नेताजी बोस से जुड़े अध्यायों में संशोधन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद न्यायपालिका अध्याय को दोबारा तैयार किया गया, जबकि कुछ विवादित संदर्भ हटाए गए हैं।

दिल्ली। सीबीएसई के कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिन छात्रों ने इस नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अब कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नई भाषा नीति में कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने का प्रावधान केवल भविष्य में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। यानी यह नियम मौजूदा कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों पर पीछे से लागू नहीं किया जाएगा। इसके चल…