लद्दाख के नामिका ला दर्रे के पास बड़ा हादसा, सेना के भारी वाहन के खाई में गिरने से दो जवान बलिदान

HIGHLIGHTS
- लद्दाख में बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय सेना के वाहन के साथ दर्दनाक हादसा हुआ।
- राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर नामिका ला दर्रे के पास सेना का भारी वाहन गहरी खाई में गिर गया।
- दुर्घटना में वाहन चालक और सह-चालक समेत दो जवान बलिदान हो गए।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार, 4 नवंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर नामिका ला दर्रे के नजदीक भारतीय सेना का एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। मृतकों में वाहन चालक और सह-चालक शामिल हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन, चलाया गया बचाव अभियान
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से दोनों जवानों के शव बाहर निकाले गए।
शवों को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चिकतान ले जाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, हादसे की जांच शुरू
घटना को लेकर स्थानीय पुलिस थाना वाखा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस दुखद घटना में अपने दो बहादुर जवानों को खोने पर सैन्य अधिकारियों ने गहरा दुख जताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.