मथुरा में बड़ा सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज और डग्गामार बस की टक्कर में 15 घायल

HIGHLIGHTS
- मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में NH-19 पर हरियाणा रोडवेज और डग्गामार बस की जोरदार टक्कर हुई।
- हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए, सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
- पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोसीकलां क्षेत्र के कोटवन कट के पास नेशनल हाईवे-19 पर हरियाणा रोडवेज की बस और एक डग्गामार (अवैध) बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हाईवे पर लगा जाम, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बसें हाईवे के बीच में खड़ी हो गईं, जिससे NH-19 पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्रेन की मदद ली। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.