कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अलीगंज, लखनऊ में हुई आग की घटना को गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए कहा कि यह हादसा पूरे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन जरूरी है और इसके लिए शासन, प्रशासन तथा आम नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलान…

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही टोल छूट की मांग को स्वीकार करते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह टोल फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस पहल के तहत सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर 200 से अधिक किसानों को उनके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विशेष फास्टैग जारी किए गए। टोल प्रबंधन के अनुसार, पुराने फास्टैग से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर नए फास्टैग सिस्टम में जोड़ा गया है, ताकि सभ…

मुजफ्फरनगर: मोहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। जनपद के प्रमुख और संवेदनशील धार्मिक स्थल शिव चौक पर इस बार सुरक्षा के साथ-साथ विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर को पूरी तरह ढका नहीं गया है, बल्कि केवल उस हिस्से को लाल कपड़े और फूलों से सजाया गया है, जो जुलूस के मार्ग की ओर पड़ता है। मंदिर का बाकी हिस्सा सामान्य रूप से खुला रखा गया है। यह व्यवस्था जुलूस के सुचारू मार्ग और स…

गुरुग्राम। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित विवादित वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस प्रकरण में फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोपों को लेकर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला फॉरेंसिक जांच से जुड़ा है, जिसकी शिकायत एक विशेषज्ञ ने दी थी। इसके आधार पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिरसा की अग्रसेन कॉलोनी निवासी अरुण महेंद्रू और…

लखनऊ। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे ईंधन अधिभार (Fuel Surcharge) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नियामक आयोग ने जून माह में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार की वसूली के लिए अपनाए गए फार्मूले को गलत करार देते हुए पावर कॉरपोरेशन को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में इस पद्धति से कोई भी गलत वसूली न की जाए। यह मामला तब सामने आया जब राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि जून महीने में उपभोक्ताओं से गलत तरीके से ईंधन अधिभार वसूला गया है। आयोग ने मामले…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में हुए अग्निकांड में घायल लोगों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सुरक्षा नियमों और निर्धारित मानकों का सही तरीके से पालन किया गया होता, तो इस तरह की गंभीर दुर्घटना को टाला जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण कई लोगों की जान गई है। अस्पताल में उन्हों…