कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

वक्फ संपत्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने सीएम योगी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का इस्तेमाल जनकल्याण कार्यों में अपेक्षित तरीके से नहीं हुआ।

मंडी गोबिंदगढ़ के तुरां गांव में बेअदबी केस के आरोपी मेवा सिंह की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर तलवार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय युवक प्रवीण कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रवीण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके सात और चार साल के बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।

मीरजापुर के मजदूर के खाते से 41 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। आयकर और जीएसटी विभाग के नोटिस मिलने के बाद परिवार में चिंता बढ़ गई। पीड़ित ने बैंक खाते के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसपी से जांच की मांग की है।

गोपालगंज के थावे निवासी सोनू कुमार गुप्ता की विदेश में मौत की सूचना से परिवार में मातम। सोनू दुबई में मर्चेंट शिप पर कार्यरत थे, परिजनों को हमले में मौत की जानकारी मिली। परिवार और स्थानीय लोग पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

भरतपुर ओपन जेल के दो कैदी फरार होकर 190 किमी दूर जयपुर नाइट क्लब पहुंचे। जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत। पुलिस ने दो कैदियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल।

DDA ने पीतमपुरा में सड़क के बीच बने अवैध धार्मिक ढांचे को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुचारु और बाधारहित बनाना बताया गया। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

हिमाचल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं, 18 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून। धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी, मैदानी इलाकों में बढ़ी उमस। बारिश का असर बरकरार, राज्य में 69 सड़कें और 80 पेयजल योजनाएं अभी प्रभावित।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने समझौते की संभावना तलाशने की पहल की है। हिंदू पक्ष ने कहा कि वह कोर्ट में लड़कर अपना दावा हासिल करेगा। ईदगाह कमेटी ने 1968 के समझौते का हवाला देते हुए नई वार्ता में रुचि नहीं दिखाई।

हिंदू संघर्ष समिति ने कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं। शिव चौक की घटना का जिक्र करते हुए पत्रकारों से मारपीट और पुलिस को धमकाने की निंदा की गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा के परिवार की कार में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी लोग वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में कार और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

नासिक के इगतपुरी में महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार की कार का 10 से 15 किलोमीटर तक पीछा किया और वाहन में तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उद्धव ठाकरे ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया और सभी दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया, जबकि आंदोलन से जुड़े संगठन ने संसद मार्च का ऐलान किया है। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि वह 20 जुलाई को महाराष्ट्र में प्रदर्शन करेगी और पार्टी सांसद संसद में नीट मुद्दा उठाएंगे।

नोएडा में रिटायर्ड कर्नल को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। फर्जी सीबीआई अधिकारी और जज बनकर ऑनलाइन सुनवाई का नाटक किया और 9 लाख रुपये आरबीआई खाते में जमा कराने के नाम पर ठग लिए। परिजनों की सतर्कता से ठगी का खुलासा हुआ, साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, 38.6 डिग्री तापमान के बावजूद 46 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक तेज धूप और उमस का असर जारी रहने की संभावना है। राजधानी का AQI 246 दर्ज किया गया, धूल भरी हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची।