कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग के पास गंगा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस इसे सामान्य घटना नहीं मान रही है और हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण गंगा किनारे पहुंचे तो उन्हें नदी में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह किसी महिला का शव है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मद…

मेरठ। तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आ रहा है। 17 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। इस रोजगार मेले के जरिए लगभग 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी और प्रशिक्षण के अवसर मिलने की संभावना है। मेले में मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन में एलएंडटी, एसडीवी एडुटेक प्राइवेट लिमिटे…
