कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज हो गया, जबकि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से स्थल खाली करने की अपील कर रही है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान करते हुए 20 जुलाई के संसद मार्च को जारी रखने और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करने की बात कही। सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और संजय सिंह समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की, वहीं वांगचुक की पत्नी ने उनके इलाज को लेकर चिंता जताई।

मेरठ के सरधना स्थित संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लो वोल्टेज के कारण छात्राओं को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कक्षाओं से बाहर आकर परिसर में बैठना पड़ा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऊर्जा निगम ने तकनीकी खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की, वहीं एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

सोनम वांगचुक को 21 दिनों के अनशन के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। सपा सांसद डिंपल यादव ने वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और शांतिपूर्ण आवाजों से जुड़ा मुद्दा बताया। कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर आरोप लगाए, जबकि वांगचुक पेपर लीक जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर थे।

भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) ने 21 जुलाई को दिल्ली के राजघाट पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर अभियान शुरू किया। मुजफ्फरनगर के न्याजुपुरा में संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ, जहां किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी शादाब ने किसानों, मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखने की बात कही।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कासिमाबाद में एनडीए की चौपाल के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर, कैराना और मुरादनगर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। योगी ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

रायपुर के संजय नगर में एक ही घर से परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामूहिक आत्महत्या की आशंका है, लेकिन हत्या समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 11 बजे शुरू की गोलीबारी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी फायरिंग का दिया करारा जवाब। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर हुई भारी गोलीबारी, सेना ने बढ़ाई सतर्कता।

देहरादून में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार व परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, भर्ती प्रक्रिया में देरी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से लौट रही भाकियू महिला नेता लता चौधरी ने टोलकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। लता चौधरी का आरोप है कि टोलकर्मियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि टोल प्लाजा प्रबंधन ने टोल विवाद के बाद आपसी समझौते की बात कही है।

सुल्तानपुर लोधी में बरिस्टा कैफे मालिक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिनके पास से देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल के इशारे पर अंजाम दी गई थी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू किया जाएगा और सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा। सीएम ने स्लीमनाबाद की जनसभा में कहा कि प्रदेश में अलग-अलग कानून नहीं चलेंगे और एक से अधिक विवाह करने वालों के लिए कानून में प्रावधान तय किए जाएंगे। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में UCC विधेयक पेश करने की तैयारी में है, जिसमें विवाह, तलाक और पारिवारिक मामलों से जुड़े समान नियम प्रस्तावित हैं।

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों का समर्थन किया। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने आरबीआई के नोट छपाई विज्ञापन को लेकर भी सवाल उठाए और मुद्रा के निजीकरण की आशंका जताई।

बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कराया था, जिसका उल्लेख शिलालेख में भी है। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और जांच जारी है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और निगरानी में रखा गया है। लालू यादव पहले से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में चार प्रसूताओं की मौत के बाद अब एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।