कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और युवाओं व व्यापारियों को सम्मान मिल रहा है। सीएम ने सरकार की योजनाओं, किसानों, युवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को उन्होंने भाजपा की हार की शुरुआत बताया। CJP आंदोलन को समर्थन देते हुए युवाओं के मुद्दों पर साथ देने की बात कही।

केंद्र सरकार ने ब्लैक सी क्षेत्र में नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की। समुद्री इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई। कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में पांच भारतीयों की मौत के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

नीट विरोध प्रदर्शन के बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मुंबई में छात्रों के समर्थन में विजय मार्च निकाला। राज ठाकरे ने कहा कि छात्र आंदोलन की सफलता ने जेन-जी की ताकत और सरकार को चुनौती देने की क्षमता दिखाई है। ठाकरे बंधुओं ने नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीट विवाद के बीच परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करना नई जिम्मेदारी की बड़ी चुनौती होगी।

रामझूला पुल को मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के 20 पायों और 440 सस्पेंडर्स वायर को बदला जा रहा है। लोनिवि ने दिसंबर तक पुल दोबारा खोलने का लक्ष्य रखा है।

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने के पहले दिन ही इस्तीफे की पेशकश की थी। विजयवर्गीय ने प्रधान के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हर जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने 36 दिन का आंदोलन वापस ले लिया।

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया और वीर जवानों के साहस को याद किया। उन्होंने आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने जल संरक्षण, खेल उपलब्धियों, स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण पर भी लोगों से जुड़ने की अपील की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास कारगिल स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीओके को भारत का हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसरों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। योजना के संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू किया गया।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने छात्र आंदोलन, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। देश में भाईचारा बनाए रखने और राष्ट्रीय हितों के आधार पर विदेश नीति तय करने की बात कही।

राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और जवाबदेही तय करने की मांग की। राहुल गांधी ने पेलेट गन इस्तेमाल और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा।

ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत। सफाईकर्मी को बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

बहजोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बहराइच से जालंधर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। बस से बाहर निकले कुछ यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे के कारणों की जांच जारी है।