कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

सीईसी के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान। रविवार को जंतर-मंतर की ओर फिर मार्च करेंगे प्रदर्शनकारी। अभिजीत दीपके और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग।

शनिवार शाम करीब 6 बजे मारपीट का वीडियो सामने आया। वीडियो में हमलावर डंडों, गन्ने, लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला करते दिखे। गंभीर हालत में मनीष तोमर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए योगी की चुनौती का जवाब दिया। सपा प्रमुख ने भाजपा पर अहंकार और चंदे को लेकर निशाना साधा। पोस्ट में अयोध्या की माताओं का भी जिक्र किया।

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर अदालत में कमजोर पैरवी का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट में याचिका और नए कानून की मांग की। विवेक तन्खा ने भी सरकार की कानूनी तैयारी पर सवाल उठाए।

अदालत ने ताहिर हुसैन को IPC की धारा 147 और 109 के तहत दोषी ठहराया। सजा की अवधि पर सुनवाई 16 नवंबर को होगी। मामले में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे।

124 पूर्व IAS-IFS अधिकारियों ने नागरिकों के नाम खुला पत्र जारी किया। पत्र में बिना सबूत चुनावी धांधली के आरोप लगाने पर सवाल उठाए गए। अधिकारियों ने बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया।

योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना। बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड और चीनी मिल के विस्तार का जिक्र।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के चलते बंद की गईं कई सड़कें फिर से खोल दी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हालात नियंत्रण में हैं और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। धौला कुआं, रोहिणी, मुकरबा चौक और आजादपुर समेत कई इलाकों में आवाजाही बहाल हुई।

सोनम वांगचुक ने CJP प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी पर केंद्र और प्रशासन से सवाल किए। उन्होंने भारत की मौजूदा स्थिति को “अघोषित आपातकाल” बताया। वांगचुक ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रदर्शन में एकता और शांति बनाए रखने की अपील की थी।

एनएचएआई ने विंटर इंटर्नशिप 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दोनों कार्यक्रमों में चयनित विद्यार्थियों को हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा मिलेगा। विंटर इंटर्नशिप की अवधि एक महीने और टर्म इंटर्नशिप की अवधि छह महीने है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली की जनता को परेशान किया जा रहा है। भाजपा नेता ने सीजेपी को आम आदमी पार्टी की ‘शैडो बॉक्सिंग’ करार दिया। उन्होंने एसआईआर के तहत मृत, विस्थापित, डुप्लीकेट और गैरमौजूद मतदाताओं के आंकड़े पेश किए।

नीट, रोजगार, महिला शिक्षा और केंद्र सरकार की शिक्षा नीति पर चर्चा होगी। चेन्नई में सुरक्षा के लिए करीब 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राहुल गांधी की रात 9:40 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान निर्धारित है।

युवाओं ने खुद को किसी राजनीतिक दल का समर्थक मानने से इनकार किया। मौके पर पीएम मोदी के समर्थन और EVM के पक्ष में पोस्टर भी दिखे। शनिवार के प्रदर्शन में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

दोनों युवक मेरठ से बाइक पर अपने गांव जौला लौट रहे थे। विज्ञाना गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अनस को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की अपील की गई। नवीन राठी ने कहा कि कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में आंदोलन चल रहा है।