Apple ने पेश किए नए स्मार्ट होम डिवाइस, जानें HomeView और Apple TV 4K के फीचर्स

HIGHLIGHTS
- एपल ने Welcome Home Event 2026 में तीन नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट पेश किए।
- HomePod mini में करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन दी गई है।
- Apple TV 4K के नए वेरिएंट में A19 और A19 Pro चिपसेट दिए गए हैं।
एपल ने अपने Welcome Home Event 2026 के दौरान स्मार्ट होम कैटेगरी में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस इवेंट में HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नया Apple TV 4K और HomePod mini पेश किया। इन डिवाइसेस के जरिए एपल अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। आइए जानते हैं इन नए प्रोडक्ट्स के फीचर्स और इनके इस्तेमाल से यूजर्स को क्या सुविधाएं मिलेंगी।
Apple HomePod mini: एक ही जगह से कंट्रोल कर सकेंगे स्मार्ट होम डिवाइस
HomePod mini को एपल ने अपने स्मार्ट होम सेगमेंट के अहम प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया है। इसे घर में मौजूद कनेक्टेड डिवाइसेस को एक ही जगह से कंट्रोल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट पेश किए हैं। इनमें से एक को दीवार पर लगाया जा सकता है, जबकि दूसरे को टेबल या काउंटर पर रखा जा सकता है।
इस डिवाइस की मदद से यूजर्स स्मार्ट लाइट, फैन, स्पीकर और अन्य कनेक्टेड गैजेट्स को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके साथ ही घर के अलग-अलग सदस्यों की जरूरतों के मुताबिक पर्सनलाइज्ड अनुभव भी मिलेगा।
Apple TV 4K: नए A19 और A19 Pro प्रोसेसर के साथ लॉन्च
एपल ने इवेंट के दौरान नया Apple TV 4K भी पेश किया है। इसके डिजाइन में पहले की तरह ही रखा गया है, जबकि प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से जुड़े अपग्रेड पर ध्यान दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले साल 2022 में Apple TV 4K का मॉडल लॉन्च किया था।
नए मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट में Apple A19 और A19 Pro चिपसेट दिए गए हैं। इन प्रोसेसर की मदद से टीवी में Siri AI और Apple Intelligence से जुड़े फीचर्स शामिल किए गए हैं। इन AI फीचर्स के जरिए यूजर्स टीवी पर कंटेंट सर्च करने, वॉयस कमांड देने और स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।
HomeView स्मार्ट डिस्प्ले: मनोरंजन से लेकर स्मार्ट होम मैनेजमेंट तक की सुविधा
एपल ने HomeView स्मार्ट डिवाइस भी पेश किया है। इसे घर के सेंट्रल डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि परिवार के सभी सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग कर सकें। इसमें 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है।
HomeView के जरिए यूजर्स एक ही जगह पर मनोरंजन, आपसी बातचीत और स्मार्ट होम मैनेजमेंट से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें म्यूजिक प्ले करने, FaceTime कॉल करने, घर की निगरानी करने और वॉयस कमांड के जरिए ऑटोमेशन चलाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन सुविधाओं को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.