कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के बाद संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को लोकसभा का माहौल अचानक गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा से हटकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए भारत-चीन संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए। इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया। राहुल गांधी की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें विषय से भटकने पर टोका।…


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने विकास कार्यों के लिए खर्च में बढ़ोतरी की है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी। सीएम गुप्ता ने बजट को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिल्ली को इस बार 1,348 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि का उपयोग शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति और अन्य जरूरी बुनियादी सेवाओं को बेहतर बन…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से उत्तराखंड में करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है, इसी कारण केंद्रीय बजट में राज्य के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह बजट उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए सं…

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दिव्यांग किसान की आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। यह मामला दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर मजरा मीन नगर गांव का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय दिव्यांग किसान बलराम की जलने से मौत हो गई। बताया गया कि यह घटना उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित आहते में हुई। रात के समय जब आग की तेज लपटें उठती दिखीं तो ग्रामीण मौ…
