नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 42 की मौत, राहत कार्य जारी

काठमांडू। नेपाल के पूर्वी इलाक़े इलम में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, सूर्योदय नगर पालिका में भूस्खलन में पांच, मंगसेबुंग नगर पालिका में तीन और इलम नगर पालिका में छह लोगों की जान गई। हालांकि नेपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसएसपी पोखरेल ने चेताया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि नुकसान का अभी भी आकलन किया जा रहा है।
भारी बारिश के चलते कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। प्रभावित इलाकों में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण काठमांडू घाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने का काम चल रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख नदियों के किनारे बसे इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उनके सामान को बचाया। नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने बागमती, हनुमंते, मनोहरा, धोबी खोला, बिष्णुमती, नक्खू और बल्खू नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने लोगों और वाहन चालकों से नदी के किनारे यात्रा न करने की सलाह दी है।
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुँचाने और संभावित खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.