अमिताभ के बाद अब रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में खरीदी जमीन

HIGHLIGHTS
- राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में रियल एस्टेट बाजार तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
- देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां यहां निवेश कर रही हैं।
- अब इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी जुड़ गया है।
- इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में संपत्ति खरीद चुके हैं।
- जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में स्थित “द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा” समूह की एक परियोजना में भूखंड खरीदा है।
- यह प्लॉट लगभग 198.26 वर्ग मीटर का है, जिसके लिए उन्होंने करीब 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 7…
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में रियल एस्टेट बाजार तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां यहां निवेश कर रही हैं। अब इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में संपत्ति खरीद चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में स्थित “द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा” समूह की एक परियोजना में भूखंड खरीदा है। यह प्लॉट लगभग 198.26 वर्ग मीटर का है, जिसके लिए उन्होंने करीब 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल यह सौदा एग्रीमेंट स्तर पर हुआ है और भविष्य में इसका रजिस्ट्री कार्य पूरा किया जाएगा।
यह भूखंड राम मंदिर से लगभग सात किलोमीटर दूर दशरथ पथ क्षेत्र में स्थित बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में निवेशकों और फिल्मी हस्तियों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के समय में अयोध्या में बड़े निवेश और हाई-प्रोफाइल खरीदारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर का निवेश इस रुझान को और मजबूत करता है।
राम मंदिर के बाद अयोध्या न केवल धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा है, बल्कि तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हब भी बनता जा रहा है। इसके चलते शहर में जमीनों के दाम भी लगातार ऊपर जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.