Azure सर्वर डाउन: माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप, हजारों यूजर्स परेशान

अमेज़न AWS की तकनीकी समस्या के कुछ ही दिनों बाद अब माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख क्लाउड सेवा Azure में बड़ी खामी देखने को मिली है। बुधवार को आए इस आउटेज के कारण दुनिया भर में हजारों यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, Azure प्लेटफॉर्म पर आई इस तकनीकी गड़बड़ी से 16,600 से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए। इसका असर Microsoft 365, Teams, Word, Excel और Microsoft Store जैसी प्रमुख सेवाओं पर भी पड़ा। करीब 9,000 यूजर्स ने Microsoft 365 में लॉगिन न कर पाने की शिकायत दर्ज कराई।
सूत्रों के अनुसार, इस व्यवधान का प्रभाव केवल आईटी सेक्टर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिटेल और गेमिंग इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। Minecraft के सर्वर सहित Starbucks, Kroger और Costco जैसी बड़ी कंपनियों की ऑनलाइन सेवाएं भी बाधित हुईं।
TechRadar की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तकनीकी गड़बड़ी 29 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी और इसका असर माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड नेटवर्क प्रणाली के बड़े हिस्से पर देखा गया। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि उसकी तकनीकी टीम सर्वर बहाल करने और सेवाएं सामान्य करने में तेजी से काम कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.