बदरीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन, चमोली के पास सड़क बंद; यात्री और बीएड अभ्यर्थी परेशान

HIGHLIGHTS
- बाजपुर में चट्टान से लगातार रह-रहकर भूस्खलन हो रहा है।
- बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री रास्ते में फंसे।
- बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की भी बढ़ी परेशानी।
बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अवरुद्ध हो गया है। हाईवे पर चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। यहां रह-रहकर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है।
हाईवे के दोनों ओर बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री और लोकल सवारियां फंसी हुई हैं। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से होनी है। ऐसे में हाईवे बंद होने से अभ्यर्थी भी परेशान हैं।
नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी, सिमली-ग्वालदम हाईवे ठप
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी। इससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।
मार्ग अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम पोकलैंड और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। बीआरओ के जवान और मजदूर मलबे व बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारू करने के काम में जुटे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.