इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ पर बीसीसीआई सचिव ने जताई नाराजगी

इंदौर। महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने देशभर में सनसनी फैला दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाक्रम से खेल और आयोजकों की छवि प्रभावित होती है।
सैकिया ने राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने बताया, "पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया, अब कानून अपना काम करेगा और दोषी को सजा मिलेगी।"
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश डंडोतिया ने बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों का दल अपने होटल से कैफे की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। सुरक्षा अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने रणनीतिक कार्रवाई कर आरोपी अकील को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक तो नहीं हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.