एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंगलवार रात बिगड़ी थी तबीयत

HIGHLIGHTS
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है।
- मंगलवार रात तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- सुबह कमरे से निकलते समय उनका पैर लड़खड़ा गया था।
हरियाणा: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने आवास पहुंच गए हैं। मंगलवार रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की देर रात तक डॉक्टरों की निगरानी में अलग-अलग जांच की गईं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वह अपने आवास पर ठहरे हुए थे।
मंगलवार सुबह कमरे से बाहर निकलते समय अचानक उनका पैर लड़खड़ा गया। इस दौरान वह गिरते-गिरते बच गए। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए एम्स ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि हुड्डा को पहले भी इस तरह की समस्या हो चुकी है। उस समय कान के पास नस दबने के कारण उनका संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.