बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता की मां, हेमवंती देवी, का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।
पंकज त्रिपाठी फिलहाल अपने गांव में हैं और मां के अंतिम समय में उनके साथ मौजूद थे। अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, “वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने परिवार के बीच, नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उस समय वहीं थे। यह परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
टीम ने मीडिया और प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे इस कठिन घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करें और उन्हें शांति से शोक मनाने का अवसर दें।
हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार 1 नवंबर को बेलसंड गांव में नजदीकी परिजनों और परिचितों की उपस्थिति में किया गया। पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने साक्षात्कारों में मां का उल्लेख करते हुए बताते थे कि उनकी जीवन यात्रा में मां का मार्गदर्शन और संस्कारों का बड़ा योगदान रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.