BSNL की धमाकेदार वापसी: अगस्त में जोड़े 13 लाख नए ग्राहक, Jio-Airtel भी पीछे

अगस्त 2025 में भारत के टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सरकारी कंपनी BSNL ने इस महीने 13.85 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर वापसी का इशारा किया है। BSNL ने हाल ही में देश में अपनी 4G सेवा शुरू की थी, जो ग्राहकों को जोड़ने में मददगार साबित हुई।
वहीं, Vodafone Idea (Vi) के लिए हालात मुश्किल बने रहे। कंपनी ने इस दौरान 3.09 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए हैं। पहले से ही AGR भुगतान और कर्ज के दबाव में फंसी Vi की यह गिरावट कंपनी की चुनौतियों को और बढ़ा सकती है।
Jio और Airtel की बढ़त
Reliance Jio ने अगस्त में सबसे ज्यादा 19.49 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े और 41% से अधिक मार्केट शेयर के साथ देश में टेलीकॉम इंडस्ट्री में नंबर एक बना हुआ है। हालांकि, Jio को वायरलाइन सेगमेंट में 15.51 लाख यूजर्स का नुकसान झेलना पड़ा।
Bharti Airtel ने 4.96 लाख नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा और अपने वायरलाइन सेगमेंट में भी 1.08 लाख यूजर्स की बढ़ोतरी दर्ज की।
देश का टेलीकॉम परिदृश्य
अगस्त 2025 तक भारत में कुल मोबाइल सब्सक्राइबर बेस 116.7 करोड़ तक पहुंच गया है। इसमें शहरी ग्राहकों की संख्या 686.79 मिलियन (56%) जबकि ग्रामीण ग्राहकों की संख्या 537.75 मिलियन (44%) रही। TRAI के आंकड़ों के मुताबिक शहरी इलाकों में टेलीडेंसिटी 134% तक पहुंच चुकी है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह केवल 59.31% है। इससे स्पष्ट होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टेलीकॉम सेवाओं के विस्तार की काफी संभावनाएं बाकी हैं।
इस आंकड़ों से साफ है कि Jio और Airtel अभी भी अग्रणी बने हुए हैं, BSNL 4G के जरिए वापसी कर रहा है, और Vi के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.