'पीएम की कनपटी पर कट्टा रखकर...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का विवादित बयान

पटना: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने गृह मंत्री पर आरोप लगाया कि वह अधिकारियों से गुप्त बैठकें करते हैं और जब वे पटना आते हैं, तो होटल की लिफ्टों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कागज से सील कर दिया जाता है। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि गृहमंत्री गुप्त रूप से किस प्रकार की बैठकें करते हैं और क्या सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महागठबंधन की संभावित सफलता पर भी दावा किया। उनका कहना है कि 121 सीटों में से 72 सीटें महागठबंधन जीतने में सक्षम होगा और इस बार गठबंधन का स्ट्राइक रेट पहले से बेहतर रहेगा।
इसके अलावा, पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के “कट्टा” बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम की कनपट्टी पर कट्टा रखकर खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लेना चाहिए। उनके इस बयान ने बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है।
पवन खेड़ा ने बिहार चुनाव के पहले चरण में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नामों के हटाए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से वोट डालते आ रहे लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए और बीजेपी तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत के चलते वोटों में हेराफेरी हुई।
जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.