चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उबाल, आंदोलनकारियों ने रामगंगा में उतरकर किया जल सत्याग्रह

HIGHLIGHTS
- सीएचसी चौखुटिया की अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को नए मोड़ पर पहुंच गया।
- आंदोलन के सातवें दिन “ऑपरेशन स्वास्थ्य” अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह पटवाल के नेतृत्व में तीन प्रदर्शनकारी रामगंगा नदी में उतर गए और जल सत्याग्रह शुरू कर दिया।
- घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों आंदोलनकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
सीएचसी चौखुटिया की अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। आंदोलन के सातवें दिन “ऑपरेशन स्वास्थ्य” अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह पटवाल के नेतृत्व में तीन प्रदर्शनकारी रामगंगा नदी में उतर गए और जल सत्याग्रह शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों आंदोलनकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा जल सत्याग्रह करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।
आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि चौखुटिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को उच्चीकृत किया जाए और वहां सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए। साथ ही, अल्ट्रासाउंड मशीन और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। लोगों को मामूली उपचार के लिए भी रानीखेत या अल्मोड़ा तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.