छत्तीसगढ़: शादी से लौट रहीं दो नाबालिगों से नौ लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

HIGHLIGHTS
- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
- घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम चार नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रही थीं।
- इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार 8 से 9 युवकों ने उन्हें रोक लिया।
- इस दौरान दो…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम चार नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार 8 से 9 युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दो लड़कियां किसी तरह मौके से भागने में सफल रहीं, जबकि दो अन्य को आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िताएं देर रात करीब 2 बजे अपने घर पहुंचीं, लेकिन भय और सदमे के कारण उन्होंने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। अगले दिन 25 अप्रैल को एक पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
26 अप्रैल को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी) और 6 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को लेकर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि 29 अप्रैल को दोनों पीड़िताओं को अंबिकापुर लाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.