‘बिल लाओ इनाम पाओ’ में सीएम धामी ने निकाले मेगा ड्रॉ, दो विजेताओं को मिली इलेक्ट्रिक कार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना के मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती।
मुख्यमंत्री धामी ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह योजना राज्य में आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ अभियान ने न केवल राज्य के राजस्व संग्रहण में नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि नागरिकों को कर व्यवस्था से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम भी बना है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 6.5 लाख बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज किए जा चुके हैं। इससे कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा मिला है और राज्य की राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इन विजेताओं को मिले पुरस्कार
मेगा लकी ड्रॉ में दो प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिक कार, 16 ने कार, 20 ने ई-स्कूटर, 50 ने मोटरसाइकिल, 100 ने लैपटॉप, 200 ने स्मार्ट टीवी, 500 ने टैबलेट और 1000 प्रतिभागियों ने माइक्रोवेव व अन्य उपहार जीते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि साझा जिम्मेदारी और राज्य विकास में नागरिक भागीदारी का प्रतीक बन चुकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.