झारखण्ड
झारखंड में SIR के बाद जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची, 43.61 लाख नाम हटे

HIGHLIGHTS
- झारखंड में SIR के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित
- नई सूची में 2.21 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम शामिल
- 61 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए
रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। प्रारूप सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,21,01,249 मतदाताओं को शामिल किया गया है।
इस सूची में 1,12,06,755 पुरुष मतदाता, 1,08,94,234 महिला मतदाता और 260 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2,64,63,236 थी। प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 43,61,987 मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं।
इन नामों को हटाने के पीछे अलग-अलग कारण बताए गए हैं। इनमें मतदाता की मृत्यु, स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर चले जाना, एक से अधिक जगहों पर नाम दर्ज होना या निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने जैसे कारण शामिल हैं।
झारखंड मतदाता सूची का विवरण:
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या | 2,64,63,236 |
| प्रारूप मतदाता सूची में कुल मतदाता | 2,21,01,249 |
| पुरुष मतदाता | 1,12,06,755 |
| महिला मतदाता | 1,08,94,234 |
| थर्ड जेंडर मतदाता | 260 |
| मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाता | 43,61,987 |
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.