रामायण में विभीषण की भूमिका को लेकर बड़ा अपडेट, इस साउथ एक्टर का नाम आया सामने
By Hitesh — August 4, 2026

HIGHLIGHTS
- विभीषण के रोल के लिए पहले जयदीप अहलावत का नाम भी चर्चा में था।
- हरीश उथमन साउथ फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं।
- रामायण में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं।
Author: — Dainik Dehat
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। खासतौर पर निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म का पहला पार्ट ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। अब फिल्म एक बार फिर अपनी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है।
फिल्म में विभीषण का किरदार निभाने वाले अभिनेता के नाम को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हरीश उथमन इस किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विभीषण के किरदार में नजर आ सकते हैं हरीश उथमन
पिछले कुछ समय से फिल्म रामायण में विभीषण के रोल को लेकर कई अभिनेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। इस किरदार के लिए जयदीप अहलावत का नाम भी काफी चर्चा में था, लेकिन बाद में साफ हो गया कि वह यह भूमिका नहीं निभाएंगे।
अब एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ अभिनेता हरीश उथमन फिल्म रामायण में विभीषण का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो हरीश उथमन इस भूमिका के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। वह साउथ फिल्मों में ज्यादातर नकारात्मक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। कैथी और विक्रम जैसी फिल्मों में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
हालांकि, रामायण में विभीषण का किरदार सकारात्मक है। ऐसे में हरीश उथमन इस भूमिका को किस तरह निभाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। अगर वह फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो रावण के छोटे भाई के किरदार के लिए उन्हें एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
रामायण की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण अपने बड़े बजट और शानदार स्टार कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, साई पल्लवी, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और सौरभ सचदेव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.