सुकमा में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा क्षेत्र में घने जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों को ऑपरेशन के दौरान शुरुआती जानकारी के अनुसार बड़ी सफलता मिली है और तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। दोनों ओर से फायरिंग रुक-रुककर जारी है।
डीआरजी की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ तेज कर दी। सुरक्षा बल इलाके को घेरते हुए नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद करने में जुटे हैं।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जवानों के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि टीम सुरक्षित है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौके की ओर रवाना कर दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.