GST 2.0 से ऑटो बाजार में उछाल, टाटा नेक्सॉन, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री रॉकेट की तरह बढ़ी

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में हाल ही में हुई कटौती और कार कंपनियों द्वारा पेश किए गए विशेष ऑफर्स के चलते सितंबर 2025 में भारत की प्रमुख SUVs की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। टाटा नेक्सॉन, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस महीने शानदार प्रदर्शन किया। उद्योग सूत्रों के अनुसार, टाटा नेक्सॉन की बिक्री 22,573 यूनिट्स, हुंडई क्रेटा की 18,861 यूनिट्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो (N और क्लासिक मॉडल मिलाकर) की 18,372 यूनिट्स रही। यह तीनों SUVs के लिए अब तक का सबसे अधिक मासिक विक्रय रिकॉर्ड है।
टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में नेक्सॉन का हिस्सा 37.83% रहा, जबकि हुंडई इंडिया की SUV बिक्री में क्रेटा का योगदान 36.59% और महिंद्रा की SUV बिक्री में स्कॉर्पियो का हिस्सा 32.67% दर्ज किया गया। कुल बिक्री की बात करें तो टाटा मोटर्स ने सितंबर में 59,667 यूनिट्स, महिंद्रा ने 56,233 यूनिट्स और हुंडई ने 51,547 यूनिट्स की बिक्री की।
विशेष रूप से, नेक्सॉन की यह बिक्री किसी भी टाटा कार की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री मानी जा रही है। हुंडई की घरेलू SUV बिक्री में क्रेटा और वेन्यू (11,484 यूनिट्स) के योगदान से यह अनुपात 72.39% तक पहुंच गया।
सितंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच कारें:
-
टाटा नेक्सॉन – 22,573 यूनिट्स
-
मारुति सुजुकी डिजायर – 20,038 यूनिट्स
-
हुंडई क्रेटा – 18,861 यूनिट्स
-
महिंद्रा स्कॉर्पियो – 18,372 यूनिट्स
-
टाटा पंच – 15,891 यूनिट्स
कीमतों में कटौती और ऑफर्स
GST 2.0 लागू होने के बाद टाटा नेक्सॉन की कीमत में ₹1.55 लाख तक की कमी आई, जिससे इसकी शुरुआती कीमत ₹7.32 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई। इसके अलावा कंपनी ने SUV पर ₹45,000 तक के अतिरिक्त ऑफर्स भी पेश किए।
महिंद्रा स्कॉर्पियो में क्लासिक मॉडल की कीमत में ₹1.01 लाख की कटौती कर अब यह ₹12.98 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि स्कॉर्पियो N मॉडल की कीमत में ₹1.45 लाख की कमी कर इसे ₹13.20 लाख (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध कराया गया। कंपनी ने सितंबर में स्कॉर्पियो क्लासिक पर ₹95,000 और स्कॉर्पियो N पर ₹71,000 तक के ऑफर्स भी जारी किए।
हुंडई क्रेटा की कीमत में ₹72,145 तक की कमी हुई है, अब इसकी शुरुआती कीमत ₹10.73 लाख (एक्स-शोरूम) है।
इस तरह GST कटौती और आकर्षक ऑफर्स ने ग्राहकों को SUVs की ओर आकर्षित किया और बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.