तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जेबीआईटी के छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जेबीआईटी छात्र सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उसके दो साथी—बिहार निवासी विनीत (21) और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24)—गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा रात लगभग 2.30 बजे रामपुर क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास हुआ। कार सहसपुर की ओर आ रही थी, लेकिन अचानक नियंत्रण खोकर विपरीत दिशा में चली गई और पेड़ से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्षतिग्रस्त हालत में पाया।
तीनों घायल छात्रों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनीत को दून अस्पताल और सौरभ सिंह को ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.