Honor Turbo 5G लॉन्च: 8,560mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 4 से लैस; जानें कीमत

HIGHLIGHTS
- फोन को फिलहाल Eurasia रीजन में लॉन्च किया गया है।
- इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
- डिवाइस में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है।
नई दिल्ली। हॉनर ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Honor Turbo 5G नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो बेहतर बैटरी बैकअप के साथ दमदार और ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहते हैं। फिलहाल यह फोन Eurasia रीजन में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इसे अन्य मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। आइए पहले फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। Geekbench 6 पर फोन करीब 1,070 का सिंगल-कोर और लगभग 3,060 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल करता है। यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल गेमिंग के लिए बेहतर है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।
Honor Turbo 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूथ महसूस होते हैं।
Honor Turbo 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,560mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 196 ग्राम है, जो इसे काफी हल्का बनाता है। डिवाइस में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन को IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Turbo 5G Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर चलता है।
Honor Turbo 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Honor Turbo 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,990 रूबल रखी गई है, जो लगभग 40 हजार रुपये के आसपास बैठती है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.