आज का राशिफल: 08 अक्टूबर, 2025

बुधवार को चंद्रमा पूरे दिन और रात मेष राशि में गोचर करेगा। मंगल की राशि में स्थित चंद्रमा पर स्वयं मंगल की दृष्टि पड़ने से आज एक शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और बुध के बीच बन रहा समसप्तक योग मानसिक स्पष्टता और निर्णय क्षमता पर असर डाल सकता है।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन एक विशेष संयोग लेकर आया है—चंद्रमा से तीसरे भाव में बृहस्पति, बृहस्पति से तीसरे में शुक्र और शुक्र से तीसरे में मंगल व बुध विराजमान हैं। इन ग्रहों की आपसी स्थिति से बनने वाली ऊर्जा श्रृंखला सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम देगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इससे व्यक्ति के करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन में आने वाली परिस्थितियों की झलक मिलती है।
मेष (Aries)
दिन भागदौड़ वाला रहेगा। किसी मनचाही इच्छा के पूरी होने की संभावना है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आलस्य त्यागकर कार्यों में सक्रिय रहें। किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से घबराहट हो सकती है, पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन (Gemini)
नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। किसी सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
दान-पुण्य और परोपकार के कार्यों में रुचि रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। संतान के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह (Leo)
दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से बहस की संभावना है, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। पिता से जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है।
कन्या (Virgo)
व्यवसाय में सुधार के संकेत हैं। किसी खुशखबरी की संभावना है। कार्यालय में चल रही कड़वाहट खत्म होगी। घर की सजावट के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
तुला (Libra)
आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुरानी गलती से सबक लें और किसी को अनचाही सलाह न दें। यात्रा में कीमती सामान का ध्यान रखें। भाई से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। संपत्ति या बंटवारे को लेकर विवाद संभव है। संतान की शिक्षा के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
सोच-समझकर निर्णय लें। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। कार्यक्षेत्र में तनाव कम होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर (Capricorn)
दिन शुभ रहेगा। घर में नए सदस्य के आगमन की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतें। पार्टनरशिप वाले कामों से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय आनंददायक रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
दिन ऊर्जावान रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सम्मान प्राप्ति के योग हैं। संतान से नौकरी या करियर को लेकर बातचीत होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है।
मीन (Pisces)
दिन मनोरंजन और सैर-सपाटे में बीतेगा। परिवारिक मामलों में समाधान की दिशा मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.