आज का राशिफल: 2 अगस्त, 2026

HIGHLIGHTS
- मंगल का राशि परिवर्तन आज प्रभावी रहेगा।
- कुछ राशियों को लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह।
- सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व।
2 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से विशेष माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों की चाल में होने वाला परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है। मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे साहस, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मंगल का यह गोचर कई लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं, सावन मास होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। ग्रहों की वर्तमान स्थिति कुछ राशियों को प्रगति, आर्थिक लाभ और सफलता के संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों के जातकों को धैर्य रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, 2 अगस्त 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला लंबित है तो उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में दिन का अधिकांश समय बीतेगा।
वृषभ राशि
धन संबंधी मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से जिस कार्य की उम्मीद कर रहे थे, उसमें सफलता के साथ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लोगों की सही पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ मित्र आपकी राह में बाधा बन सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और किसी पर भी सोच-समझकर भरोसा करें। एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशि
आज का दिन नई संभावनाएं और अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक बहस करने से बचें, अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और लाभ देंगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत के साथ तैयारी करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
आज नए संपर्क और नए अवसर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। जल्दबाजी और अनावश्यक भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल संबंधों को मजबूत करेगा। भाई-बहनों का सहयोग सीमित मिल सकता है, लेकिन नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं और पुराने किसी निर्णय को लेकर पछतावा महसूस हो सकता है। दांत या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना लाभदायक रहेगा। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है।
तुला राशि
आज आलस्य छोड़कर अपने कार्यों पर ध्यान देना जरूरी होगा। सामाजिक और परोपकार के कार्यों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। किसी मनोकामना के पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। किसी बात को लेकर पिता नाराज हो सकते हैं। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं। पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए कर्ज समय पर चुकाने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विवाद या समय पर कार्य पूरा न होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। रहन-सहन में सुधार की दिशा में प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम या पार्टी की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रूप से लाभदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। कार्यस्थल पर जूनियर सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में साथी की बातों को महत्व दें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
मकर राशि
आज बुद्धिमानी और विवेक से लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक रहेंगे। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर करने में सफलता मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए बिना विचार किए कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का समय है। यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार के धोखे की संभावना को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि
आज हर कार्य सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा समय पर पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे उनकी छवि मजबूत होगी। घर में धार्मिक या पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.