जेईई मेन सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल 2026 में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
2 प्रश्न हटाए गए, बोनस अंक भी मिलेंगे
यह अंतिम उत्तर कुंजी उन सभी आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है, जो अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ दर्ज की गई थीं। इस बार कुल 2 प्रश्नों को हटाया गया है। जिन शिफ्ट में ये प्रश्न पूछे गए थे, उन उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार बोनस अंक दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल की पहली शिफ्ट में भारत के अंदर स्थित परीक्षा केंद्र से एक प्रश्न हटाया गया है, जबकि इसी शिफ्ट में विदेश स्थित केंद्र से भी एक प्रश्न को हटा दिया गया है।
रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी
एनटीए के अनुसार जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम 20 अप्रैल तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में जाएं
- JEE Main 2026 Session 2 Result लिंक पर क्लिक करें
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.