कन्नड़ अभिनेता और कॉमेडियन एमएस उमेश का 80 वर्ष की उम्र में निधन

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अभिनेता और कॉमेडियन एम.एस. उमेश का रविवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और लीवर कैंसर के इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।
अभिनेता कुछ दिन पहले अपने घर में गिर पड़े थे, जिससे उन्हें पैर में चोट आई। चोट के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किए जाने के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें लीवर कैंसर होने की जानकारी दी। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन कैंसर से लड़ाई में वह विजयी नहीं हो सके।
ಪ್ರಖ್ಯಾತ ಹಾಸ್ಯ ಕಲಾವಿದರಾದ ಶ್ರೀ ಎಂ.ಎಸ್. ಉಮೇಶ್ ಅವರ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ಕೇಳಿ ಬಹಳ ದುಃಖವಾಯಿತು. ತಮ್ಮ ನವಿರಾದ ಹಾಸ್ಯದ ಮೂಲಕ ಪ್ರೇಕ್ಷಕರನ್ನು ನಗೆಗಡಲಿನಲ್ಲಿ ತೇಲಿಸುತ್ತಿದ್ದ ಉಮೇಶ್ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗವನ್ನು ಶ್ರೀಮಂತಗೊಳಿಸಿದ ನಟರು.
— ಹೆಚ್.ಡಿ.ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ | HD Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) November 30, 2025
'ಗುರು ಶಿಷ್ಯರು', 'ಹಾಲು ಜೇನು', 'ಅಪೂರ್ವ ಸಂಗಮ' ಸೇರಿ ಅನೇಕ ಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮನೋಜ್ಞ ಅಭಿನಯ ನೀಡಿದ್ದ… pic.twitter.com/107LHCGy0I
उमेश ने अपने फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने रजनीकांत सहित कई दक्षिण भारतीय सितारों के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद एच.डी. कुमारस्वामी ने अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मशहूर कॉमेडियन एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख हुआ। उनकी कॉमेडी दर्शकों को हंसी के सागर में डुबो देती थी। वह कन्नड़ सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले कलाकारों में से एक थे।”
अभिनेता के अंतिम संस्कार की जानकारी उनकी बेटी ने साझा की। उन्होंने बताया कि पिता का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जा रहा है और इसके बाद ही अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.