महाराष्ट्र: नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में आग, दो महिलाओं की मौत; 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

HIGHLIGHTS
- वसई-विरार के इंपीरियल टॉवर में मंगलवार रात आग लगी।
- आग इमारत की 8वीं से 10वीं मंजिल तक फैल गई।
- हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई।
मुंबई। वसई-विरार इलाके में स्थित इंपीरियल टॉवर (इंपीरियल हाइट्स) नाम की हाईराइज इमारत में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग इमारत की 8वीं से 10वीं मंजिल तक फैल गई। लिंक रोड पर स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. के मुताबिक, आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली थी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कई अन्य लोग खुद ही नीचे उतरने में कामयाब रहे।
हादसे में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्से पर लटक गए। इन लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.