ग्वालियर में बड़ा खुलासा: 8 बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार

ग्वालियर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 12 सालों से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तारियों की कार्रवाई हरियाणा पुलिस से मिली सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में पानीपत पुलिस ने कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार ग्वालियर में रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस और खुफिया एजेंसी ने संयुक्त छापेमारी की और आठ आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी महाराजपुरा क्षेत्र में देवेंद्र कंसाना के मकान में किराए पर रह रहे थे। जांच में सामने आया कि करीब 12 साल पहले मोहम्मद शरीफ जेस्सोर, बांग्लादेश से भारत आया और ग्वालियर में बस गया। इसके बाद उसने अन्य रिश्तेदारों को भी यहां बुलाकर बसाया।
अदालत में फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए ये लोग अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। पुलिस ने जांच के दौरान फर्जी दस्तावेजों के अलावा मोबाइल सिम और बैंक खातों से जुड़े प्रमाण भी बरामद किए हैं।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि संदिग्ध नागरिकों की पहचान और उनकी नागरिकता की पुष्टि के लिए संबंधित राज्य को पत्र भेजा जाएगा। यदि जांच में ये विदेशी नागरिक पाए गए, तो उन्हें भारत से निर्वासित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस अब शहर के अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।
अभियान के तहत पूछताछ जारी है और खुफिया एजेंसियों को पूरी जानकारी दे दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.