पलाश मुछाल ने विज्ञान माने के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुछाल एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला लाखों रुपये की कथित ठगी और निजी जीवन से जुड़े आरोपों का है, जो अब अदालत तक पहुंच चुका है। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलाश ने मराठी अभिनेता व निर्माता विज्ञान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है।
गुरुवार को पलाश अपने वकील श्रेयांश मितारे के साथ अंधेरी कोर्ट में पेश हुए। पलाश का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इससे उनकी छवि व करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।
विज्ञान माने पर पलाश का पलटवार
पलाश के अनुसार, विज्ञान माने ने उन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और साथ ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की थी। इन्हीं बयानों को आधार बनाकर पलाश ने मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। उनका कहना है कि ये आरोप जानबूझकर फैलाए गए हैं ताकि उनकी साख को ठेस पहुंचाई जा सके।
सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
दो दिन पहले पलाश ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि उनके वकील ने सांगली निवासी विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस भेजे हैं। पलाश ने लिखा था कि उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं, जिनका उद्देश्य केवल उन्हें बदनाम करना है।
विज्ञान माने का पक्ष
इस पूरे मामले पर विज्ञान माने ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्हें भेजे गए नोटिस से वे विचलित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि नोटिस में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को भी संलग्न किया गया है, जिनमें पलाश की निजी जिंदगी से जुड़े आरोपों का जिक्र है।
40 लाख रुपये की शिकायत से शुरू हुआ विवाद
इससे पहले विज्ञान माने ने महाराष्ट्र के सांगली में पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनसे 40 लाख रुपये लिए और बाद में संपर्क तोड़ लिया। विज्ञान पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं और उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता के जरिए हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.