रजत जयंती पर पीएम मोदी ने गढ़वाली में जनता को संबोधित किया, गिनाईं विकास की उपलब्धियां

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर आज राजधानी देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (एफआरआई) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य की रजत जयंती पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया और जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के लिए 8,260 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण:
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली में कर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधो, भैया भूली, आप सभी को मेरा नमस्कार।"
मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों की मेहनत और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा:
-
उत्तराखंड का बजट पहले 4,000 करोड़ था, जो अब 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
-
राज्य ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है, बिजली उत्पादन चार गुना बढ़ गया है।
-
सड़क नेटवर्क में सुधार हुआ, लंबाई दोगुनी हो गई है।
-
हवाई यात्रा में तेजी आई; पहले छह महीने में 4,000 यात्री हवाई जहाज से आते थे, अब एक दिन में इतनी संख्या हवाई जहाज से आती है।
-
शिक्षा क्षेत्र में भी सुधार हुआ; पहले केवल एक मेडिकल कॉलेज था, अब दस मेडिकल कॉलेज हैं।
-
स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रगति; वैक्सीन कवरेज अब हर गांव तक पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल से जुड़े प्रोजेक्ट राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्तमान में राज्य में दो लाख से अधिक परियोजनाएं चल रही हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी।
उन्होंने स्थानीय संस्कृति, पर्व, पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों का भी महत्व बताया। पीएम ने कहा कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, स्थानीय भोजन और मेलों को बढ़ावा देने से राज्य की पहचान और पर्यटन को मजबूती मिलेगी।
आपदा प्रबंधन, भूमि अतिक्रमण और अन्य प्रशासनिक सुधारों का भी पीएम ने उल्लेख किया और कहा कि राज्य ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.