राजस्थान: नागौर में 100 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री चलाने वाला पूर्व नौसैनिक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर घर में छापेमारी की।
- मौके से 24 प्रकार के 210 लीटर केमिकल बरामद किए गए।
- तलाशी के दौरान 2 किलो 744 ग्राम कैफीन भी मिली।
जयपुर। राजस्थान के नागौर में एक पूर्व नौसैनिक को करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नागौर जिले के निवासी महावीर के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के अनुसार, महावीर जोधपुर राजमार्ग पर स्थित एक घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार रात छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके से 24 प्रकार के 210 लीटर केमिकल, 2 किलो 744 ग्राम कैफीन और 5 किलो 418 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया गया।
जनवरी से चला रहा था अवैध फैक्ट्री
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महावीर ने इसी साल जनवरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री शुरू की थी। बताया गया कि वह इंटरनेट मीडिया पर वीडियो देखकर मादक पदार्थ बनाने का काम करता था।
पुलिस को जानकारी मिली है कि महावीर और उसके साथी मादक पदार्थ के कारोबार के लिए 10 से अधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.