चावल का मांड त्वचा के लिए फायदेमंद, ऐसे बनाएं नेचुरल क्रीम और फेस मास्क

HIGHLIGHTS
- चावल पकाने के बाद बचा पानी त्वचा की देखभाल में किया जा सकता है इस्तेमाल
- चावल के मांड से घर पर तैयार की जा सकती है नेचुरल क्रीम
- एलोवेरा, विटामिन ई और नारियल तेल से बनाएं स्किन केयर क्रीम
नई दिल्ली। अक्सर लोग चावल पकाने के बाद बचे हुए पानी यानी चावल के मांड को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही मांड त्वचा की देखभाल में काफी उपयोगी हो सकता है। कोरियन और जापानी ब्यूटी रूटीन में भी चावल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं चावल के मांड से बनने वाले कुछ आसान स्किनकेयर उपाय।
चावल के मांड से बनाएं क्रीम
चावल के मांड से घर पर नेचुरल क्रीम तैयार की जा सकती है। इसमें मौजूद चीजें त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
सामग्री
- 3-4 चम्मच गाढ़ा चावल का मांड
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
- 1/2 चम्मच नारियल तेल
कैसे बनाएं?
सबसे पहले चावल के मांड को ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अंत में नारियल तेल मिलाकर इसे फेंट लें। जब क्रीम का टेक्स्चर स्मूद हो जाए तो यह तैयार है। इसे सुबह और शाम के स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
चावल के मांड से बनाएं स्क्रब
चावल के गाढ़े पानी में मौजूद स्टार्च से बना स्क्रब त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दाग-धब्बों को कम करने और बेजान त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकता है।
सामग्री
- 2 चम्मच चावल का मांड
- 2 चम्मच आटा या बेसन
कैसे बनाएं?
एक कटोरी में चावल का मांड लें और उसमें आटा या बेसन मिलाएं। इससे नेचुरल स्क्रब तैयार हो जाएगा। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 5 मिनट तक स्क्रब करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
चावल के मांड से बनाएं फेस मास्क
ग्लास स्किन के लिए चावल के मांड से बना फेस मास्क हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
सामग्री
- 2-3 चम्मच चावल का मांड
- 1 चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 2 चम्मच बेसन या चंदन पाउडर
कैसे बनाएं?
चावल के मांड में सबसे पहले शहद मिलाएं। इसके बाद बेसन या चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
तैयार फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरा फेस वॉश कर लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.