राइज एंड फॉल: पवन सिंह के फैंस ने दी अहाना को रेप और जान से मारने की धमकी

मुंबई: अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं, लेकिन अब वह इस शो से बाहर हो चुकी हैं। शो से बाहर होने के बाद अहाना ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें शो के दौरान उनके साथी प्रतियोगी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फैंस की ओर से जान से मारने और बलात्कार जैसी धमकियां मिलीं।
अहाना ने कहा कि शो में उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी और न ही किसी प्रकार का आपत्तिजनक व्यवहार किया। उन्होंने शो के मेकर्स को स्क्रीनशॉट भेजकर यह शिकायत भी दर्ज कराई कि उन्हें ये धमकियां क्यों मिल रही हैं। अहाना ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि एक सामान्य प्रतिक्रिया के लिए उन्हें इतनी नफरत भरी प्रतिक्रिया क्यों मिली।
अभिनेत्री ने बताया, "हम कौन से जमाने में रह रहे हैं? मेरी एक बात पर इतनी धमकियां क्यों? हमारे बीच जो भी मतभेद थे, वो शो के दौरान ही सुलझ गए। अब मैं पवन सिंह का सम्मान करती हूं।" अहाना ने यह भी कहा कि कई प्रतियोगियों ने उनके बारे में कुछ कहा, लेकिन अब तक उन्होंने माफी नहीं मांगी।
हालांकि, अहाना ने फैंस की नाराजगी को समझने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि लोग कभी-कभी गुस्से में आकर ऐसे प्रतिक्रिया दे देते हैं, लेकिन पवन सिंह और उनका मतभेद शो के दौरान ही सुलझ गया था और अब उनके बीच सम्मानपूर्ण संबंध हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.