यूक्रेन युद्ध में रूस ने अब तक किया 20% भू-भाग पर कब्जा, पुतिन ने किया खुलासा

मॉस्को: यूक्रेन पर युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कब्जे की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है। पुतिन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रूस ने इस साल अब तक यूक्रेन के 5000 किमी² क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है, जो कि यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस अपने मिशन में लगातार सफल रहा है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का लगभग 20 प्रतिशत यानी 1,20,000 किमी² कब्जे में ले लिया है। औसतन रूस हर दिन यूक्रेन के 125 किमी² क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है।
रूस ने युद्ध के दौरान डोनबास, डोनेस्क और सुमी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित किया है। इसके चलते यूक्रेन का ब्लैक सी से संपर्क सीमित होता जा रहा है। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर ज़ेलेंस्की ने जारी मैप के अनुसार लुहांस्क का 99 प्रतिशत, डोनेस्क का 76 प्रतिशत, जपोरिजिया का 73 प्रतिशत और खेरसोन का 73 प्रतिशत क्षेत्र रूस के कब्जे में है।
क्रीमिया पर कब्जा 2014 से ही रूस के पास है।
युद्ध में रूस को भारी नुकसान
यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, युद्ध में रूस के 11,17,000 सैनिक मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,020 रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए। युद्ध में रूस के 427 विमान, 1 सबमरीन और 28 नौकाएं नष्ट हो चुकी हैं। इसके अलावा रूस के 11,238 टैंक और 33,493 आर्टिलरी सिस्टम भी युद्ध में नष्ट हो चुके हैं।
यूक्रेन के अनुसार, रूस को युद्ध में उत्तर कोरिया की सीधी मदद मिल रही है।
इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि रूसी कब्जा सीमित रहने के बावजूद युद्ध का मानवीय और सैन्य असर अत्यंत गंभीर है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.