शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन: मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाने के बाद अब शाम को वह अपने फैंस से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
मुंबई में उनके घर मन्नत के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में फैंस जुटने लगे हैं। कई लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शाहरुख खान से जुड़ी कारों का काफिला नजर आ रहा है, जिसमें आगे पुलिस वाहन और पीछे कई लग्जरी कारें दिखाई दे रही हैं।
हालांकि मन्नत में इस समय रेनोवेशन का काम चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख बालकनी में आकर उन्हें अभिवादन करेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।
कुछ उत्साही फैंस तो शाहरुख की झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। शाम तक मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ने की संभावना है, जो हर साल की तरह इस बार भी अपने पसंदीदा सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने को बेताब हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.