स्मृति मंधाना ने महिला वनडे में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया सबसे तेज अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में 47.5 ओवर में 412 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके जवाब में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आक्रमक शुरुआत की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बरपाया। इस दौरान मंधाना ने महिला वनडे में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सीरीज में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीते हैं, और यह आखिरी मुकाबला तय करेगा कि सीरीज पर कौन कब्जा करेगा। 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने केवल 23 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
स्मृति मंधाना ने इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक बनाया था। उस मैच में उन्होंने 117 रन की पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के और 14 चौके शामिल थे। इस पारी की मदद से भारत ने मुकाबला 102 रनों से जीता।
इस साल आयरलैंड के खिलाफ भी मंधाना ने 70 गेंदों में शतक बनाया था। महिला वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक और अर्धशतक के रिकॉर्ड दोनों अब उनके नाम दर्ज हैं। इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंदों में शतक जमाया था, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 89 गेंदों में यह कारनामा किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.