भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा

भारत-अमेरिका के बीच होने वाली द्विपक्षीय व्यापार वार्ता से सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। एक दिवसीय व्यापार वार्ता के साथ-साथ इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले वैश्विक बाजारों में आई मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 201.69 अंक बढ़कर 81,987.43 पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 52.8 अंक की बढ़त के साथ 25,122 पर ट्रेड कर रहा था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


सेक्टरवार हालात
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,268.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई-अमेरिकी बाजार और क्रूड
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट में बंद हुआ। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी हरे निशान पर बंद हुए थे। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.19% की तेजी के साथ 67.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सोमवार का रुख
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद बाजार में हल्की गिरावट आई थी। सेंसेक्स 118.96 अंक या 0.15% गिरकर 81,785.74 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 44.80 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 25,069.20 पर आकर रुका था, जिससे लगातार आठ दिनों की तेजी थम गई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.