टाटा मोटर्स ने लॉन्च की VRS 2026 स्कीम, कर्मचारियों में हलचल

जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) 2026 की शुरुआत की है। यह योजना 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। स्कीम की घोषणा के बाद कर्मचारियों के बीच हलचल देखी जा रही है।
प्लांट हेड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, वे सभी कर्मचारी जो 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी के पेरोल पर हैं और जिनकी आयु 40 से 55 वर्ष के बीच है, इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना के तहत कर्मचारियों को अंतिम बेसिक, डीए और अन्य भत्तों के आधार पर 80 प्रतिशत से लेकर 110 प्रतिशत तक का लाभ प्रदान किया जाएगा। कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है कि वे या तो पूरी बची हुई सेवा अवधि के आधार पर एकमुश्त राशि लें या फिर 60 वर्ष की आयु तक मासिक भुगतान प्राप्त करें। इसके साथ मेडिकल और अन्य लाभ भी जारी रहेंगे।
कंपनी ने इस बार ग्रुप इंसेंटिव का भी प्रावधान किया है। यदि 748 कर्मचारी इस योजना के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेते हैं, तो प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 1.40 लाख रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।
हालांकि, यह योजना उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी जो पहले ही सेवा से अलग हो चुके हैं या फिर अस्थायी, प्रशिक्षु, अप्रेंटिस या फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कंपनी ने इसी तरह की वीआरएस योजना शुरू की थी, जिसमें करीब 200 कर्मचारियों ने इसका लाभ लिया था। वर्तमान में टाटा मोटर्स में लगभग 7,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
लाभ का विवरण (आयु के अनुसार)
- 40 से 45 वर्ष: अंतिम मासिक वेतन का 80%
- 45 से 50 वर्ष: अंतिम मासिक वेतन का 90%
- 50 से 55 वर्ष: अंतिम मासिक वेतन का 100%
- 55 वर्ष और उससे अधिक: अंतिम मासिक वेतन का 110%
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.