नैनीताल में 100 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्रियों थे सवार

HIGHLIGHTS
- हादसा मल्ला रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ।
- ट्रैवलर में हरियाणा के पर्यटकों के सवार होने की जानकारी है।
- वाहन पैराफिट तोड़कर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरा।
नैनीताल। मल्ला रामगढ़ में भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर में 22 लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है।
सूचना मिलने पर कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। छह घायलों को रेफर किया गया है। वहीं, एक पर्यटक बेहद गंभीर हालत में वाहन और पेड़ के बीच करीब तीन घंटे से फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए चेन मंगाई गई है।
100 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैवलर
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। मल्ला रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर की ओर जाते समय चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। इसके बाद ट्रैवलर पैराफिट तोड़ते हुए करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद खाई में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भारी बारिश के बीच राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, एक पर्यटक के गंभीर रूप से फंसे होने के कारण मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में 22 यात्री सवार थे। इनमें एक पर्यटक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.